Daily Horoscope
✕

एक ही दिन जन्मे हैं इस गांव के लोग

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (14:12 IST)
नीमच जिले की एक पंचायत ऐसी भी है, जहां अधिकाश लोग सरकारी रिकॉर्ड के मान से एक ही दिन जन्‍मे हैं।  यह पंचायत है पालसोड़ा जो जिला मुख्‍यालय से मात्र 15 किमी दूर स्थित है। पालसोड़ा पंचायत में पालसोड़ा गांव के साथ देवपुरा, फतह नगर, जेतपुरिया और भोपालगंज शामिल है।

इस पंचायत की आबादी 7000 है और इस पंचायत में 4000 मतदाता हैं। गांव के रहवासी पूरणसिंह राजपूत ने बताया कि पंचायत के अस्सी प्रतिशत आधार कार्ड में जन्म तारीख 1 जनवरी लिखी हुई है और यह कारनामा आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी का है, जिसका परिणाम यह है कि आधार कार्ड में दी गई जानकारी दूसरे दस्‍तावेजों से मेल नहीं खाती जिसके चलते ग्रामीणों को आधार कार्ड से मिलने वाली कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है क्योंकि आधार कार्ड की जन्म तारीख किसी भी दस्तावेज से मेल नहीं खाती जिसके चलते न तो इनके पैनकार्ड और दूसरे दस्तावेज बन पा रहे हैं और न ही शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है।

गांव के ही समरथ सेन का कहना है कि आधार कार्ड में डली यह जन्‍म तारीख सरकारी विभाग की मनमर्जी का परिणाम है। विभाग ने अपनी मर्जी से सभी ग्रामीणों की जन्‍म तारीख 1 जनवरी कर दी सबसे खास बात यह है कि इस गलती को सुधारने के लिए ग्रामीणों को महीने में एक बार लगने वाले कैम्प में आना होता है, लेकिन उस कैम्प में इतनी भारी भीड़ होती है कि यदि गांव से ग्रामीण जिला मुख्‍यालय आ भी जाएं तो उनका नंबर नहीं लग पाता जबकि होना यह चाहिए कि प्रशासन को इसी गांव में कैम्प करके एकसाथ इन हजारों आधार कार्ड को दुरुस्त करना चाहिए।

इस मामले में जब हमने सहायक प्रबंधक ई- गवर्नेंस, नीमच कमलेश प्रजापति से बात की तो उनका कहना था कि जब यह आधार कार्ड बने होंगे तब मांगे गए दस्तावेजों में वोटर आईडी दिया गया होगा जिसमें केवल जन्म का वर्ष लिखा होगा। ऐसे में कम्प्यूटर बाई डिफाल्ट 1 जनवरी तारीख ले लेता है। ये वोटर आईडी पुराने बने होंगे। उन्होंने यह भी कहा की इसके लिए ग्रामीणों को आधार कार्ड सेंटर पर आना होगा और इसको सुधारने में 48 घंटे से एक सप्ताह लग सकता है।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख