शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (11:37 IST)

दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत

Woman | दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत
इंदौर। एक दर्दनाक हादसे में महू के पास स्थित जाम दरवाजे के आगे पति का फोटो ले रही एक महिला की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला ने 1 दिन पहले ही पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था।
बताया जा रहा है कि इंदौर से 35 किमी दूर जाम गेट पर घूमने आई महिला के साथ पति व बच्चा भी था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। 
हादसा जाम गेट से 300 मीटर दूर हुआ। यहां दंपति ने फोटोग्राफी के लिए कार रोकी और पति का फोटो खींचने के प्रयास में महिला सड़क किनारे लगी रैलिंग पार कर गई। तभी उसका पैर फिसला और वह खाई में गिर गई।
ये भी पढ़ें
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर