Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh: विश्वविद्यालय के छात्रावास में रात्रि भोजन के बाद 50 छात्र बीमार

कुछ छात्रों के अनुसार सोमवार को छात्रावास के मेस में रात्रि भोजन करने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की समस्या हुई।

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (17:16 IST)
Madhya Pradesh news in hindi: मध्यप्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में भोजन करने के बाद 50 से अधिक छात्र (50 students) कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार हो गए। कुछ छात्रों के अनुसार सोमवार को छात्रावास के मेस में रात्रि भोजन करने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की समस्या हुई।
 
भोजन में आलू और फूल गोभी की सब्जी, चावल, रोटी और दाल खाई थी : छात्रों ने बताया कि उन्होंने रात के भोजन में आलू और फूल गोभी की सब्जी, चावल, रोटी और दाल खाई थी। रात करीब 11 बजे उनमें से कई बीमार पड़ने लगे। कुछ छात्रों ने दावा किया कि आलू की सब्जी के कारण उनकी तबीयत खराब हुई। छात्रों ने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने एक बयान में कहा कि यह खाद्य संक्रमण का मामला है। किसी को भी विश्वविद्यालय के बाहर उपचार के लिए नहीं भेजा गया है। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. ब्योमकेश त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छात्र अपने कमरों में लौट गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख