sundarkand

हरसूद में 6 घंटे में बरसा 5 इंच पानी, उफान पर नदियां, मुश्किल में कई गांव

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (21:07 IST)
हरसूद। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थि‍त हरसूद में छह घंटे में करीब पांच इंच बारिश से नर्मदा नदी की कई सहायक नदियां उफान पर है। इससे लगभग आधा दर्जन गांवों में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं।
 
रूपा नदी के उफान पर आने से बोरी सराय गांव में पांच से छह फीट पानी भर गया। स्कूल, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी समेत 80 से ज्यादा मकानों में पानी भरा हुआ है। अग्नी नदी के उफान पर आने से आशापुर गांव के डूबने का खतरा बढ़ गया है।
 
हरसूद में आज सुबह 8 बजे शुरू हुई तेज बारिश दोपहर 2 बजे तक जारी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन छह घंटों में पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण इंदिरा सागर बांध का वाटर लेवल 262.13 क्षमता से ज्यादा हो गया और बांध का पानी छोड़ना पड़ा। 
 
इस वजह से काली माचल, पाताल, रूपारेल, घोड़ा पछाड़ और अग्नी आदी नदियां उफान पर आ गई। इस वजह से कई फीट पानी भर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक हरसूद में साढ़े 800 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

अगला लेख