Hanuman Chalisa

MP में परिवार के 5 सदस्य मिले मृत, गड्ढों से निकले कंकाल

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (16:17 IST)
देवास (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश में देवास जिले के नेमावर में पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव गड्‍ढे से बरामद किए हैं। 2 माह पहले इनके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जानकारी में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 
 
इस मामले में पुलिस ने सुरेन्द्रसिंह चौहान और उसके छोटे भाई भूरू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुरेन्द्र ने अपने भाई के सहयोग इन सभी लोगों की हत्या कर शव खेत में 10 फुट का गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र के रूपाली कास्ते से प्रेम प्रसंग था। 
 
देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 13 मई को नेमावर बस स्टैंड के पीछे रहने वाले मोहन लाल कास्ते की पत्नी ममता बाई कास्ते (45), बेटी रूपाली (21), दिव्या (14) और रवि ओसवाल की बेटी पूजा (15) एवं बेटा पवन (14) लापता हो गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर परिवार की तलाश सरगर्मी से कर रही थी।
 
शर्मा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की नेमावर निवासी हुकुम सिंह चौहान के आत्माराम बाबा मेला मार्ग पर स्थित खेत में काम कर रहे व्यक्ति को इस संबंध में कुछ जानकारी है। पुलिस उसे थाने लाई और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने खेत मालिक के पोते सुरेन्द्रसिंह चौहान और उसके छोटे भाई भूरू के बारे में जानकारी दी। पुलिस दोनों भाइयों को थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ की तो वे टूट गए।
 
उन्होंने बताया कि इन दोनों भाइयों ने पूछताछ में बताया कि पांचों को मारकर उनकी लाश खुद के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी एवं नगर परिषद के सफाई कर्मियों की मदद से गड्ढे की मिट्टी निकाल कर पांचों के कंकाल बाहर निकाले गए।
 
उन्होंने कहा कि सभी कंकाल फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हत्या क्यों की गई? इसके बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है।
 

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

फिर भड़केगी महायुद्ध की आग? ट्रंप का बड़ा एलान- ईरान के साथ समझौता खत्म, रातभर बरसे बम

ट्रंप की एक चेतावनी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,600 से ज्यादा अंक टूटा, रॉकेट बनी कच्चे तेल की कीमतें

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के सामने जातीय समीकरण साधना बड़ी चुनौती, गेमचेंजर साबित होंगे OBC वोटर्स

दिल्‍ली में आज से 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन' का आगाज, CM हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में होगा कार्यक्रम, पेश करेंगे झारखंड का डिजिटल रोडमैप

अगला लेख