ramcharitmanas
✕

बोले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महकमे में 4269 आरक्षकों की होगी भर्ती

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (10:42 IST)
भोपाल। कोविड-19 संकट के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार पुलिस महकमे में शीघ्र ही 4,269 आरक्षकों की भर्ती करेगी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को 4,269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
ALSO READ: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद बने भोपाल कलेक्टर, तरुण पिथोड़े को हटाया गया
गृहमंत्री ने यहां पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा करते हुए शुक्रवार को ये निर्देश दिए। मिश्रा ने कहा कि विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए और साथ ही विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार शुरू की जाए।
 
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें। साइबर अपराध नियंत्रण प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाया जाए और सोशल मीडिया शाखा को सशक्त करें। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेना की तर्ज पर पुलिस अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाए।
 
उन्होंने कहा कि बैठक में मिश्रा ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय सिंगरौली से भोपाल स्थानांतरित किए जाने की मंजूरी दी, साथ ही उन्होंने भोपाल की फायरिंग रेंज को बालमपुर की नवीन फायरिंग रेंज में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक बजटीय स्वीकृति और प्रदेश में पुलिस बल बढ़ाए जाने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लिए जाने के वास्ते आवश्यक कार्रवाई हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख