Hanuman Chalisa
✕

MP: बोरवेल से निकाली गई 4 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (11:32 IST)
राजगढ़ (एमपी)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को एक बोरवेल में गिरी 4 वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाले जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि बच्ची की पहचान माही के रूप में की गई है। उसे देर रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर बोरवेल से जीवित बाहर निकाला गया था और पचोर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिया ने बताया कि इसके बाद बच्ची को करीब 70 किलोमीटर दूर भोपाल में सरकारी हमीदिया चिकित्सालय ले जाया गया, जहां सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा।
 
राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि माही मंगलवार शाम को एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गई थी और विशेषज्ञों के एक दल ने करीब 25 फुट गहराई का एक समानांतर गड्ढा खोदकर उसे बचाया था। वह जमीन से 22 फुट नीचे फंस गई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना बोड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले पिपलिया रसोदा गांव में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख