sundarkand

एमपी में तेज बारिश के बीच उफनते नाले को पार करते समय 4 बहे, 2 शव बरामद

Updated: शनिवार, 12 जून 2021 (15:54 IST)
सिंगरौली (एमपी)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में भारी बारिश के बीच एक नाले के तेज बहाव में 4 लोगों के बहने की खबर है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 1 नाबालिग लड़की लापता बताई जा रही है। सराय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने शनिवार को बताया कि नाले में बहे 4 लोगों में से 10 वर्षीय एक लड़की तैरकर किनारे पर आने में रही जबकि 2 महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 9 साल की एक बालिका फिलहाल लापता है।

ALSO READ: Weather Alert: मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट
 
अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर कोनी गांव में शुक्रवार शाम को घटना उस समय हुई, जब पीड़ित महिलाएं और लड़कियां जंगल में लकड़ियां लेने गई थीं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश में वे नाले के दूसरी तरफ फंस गई और घर लौटते समय तेज बहाव वाला नाला पार करते समय 30 वर्षीय 2 महिलाएं एवं उनके साथ 9 व 10 वर्षीय लड़कियां बह गईं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की तैरकर पानी से बाहर आने में सफल रही।
 
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने एक महिला का शव घटनास्थल से 9 किलोमीटर दूर तथा दूसरी महिला का शव दूधमनिया गांव के पास बरामद किया। तिवारी ने बताया कि 9 वर्षीय बालिका अब भी लापता है। बचाव दल द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पुष्पवर्षा

ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर मांगी हेल्‍प, सीएम पुष्‍कर धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ

अगला लेख