Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में 3 करोड़ लोग फुल वैक्सीनेटेड, इंदौर में 23 लाख, भोपाल में 14 लाख लोगों को लगे वैक्सीन के दोनो डोज

प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र कुल आबादी में करीब 55 फीसदी आबादी को दोनों डोज

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (19:04 IST)
भोपाल। कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने सोमवार को एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। प्रदेश के 3 करोड़ लोग अब फुल वैक्सीनेटेड हो गए है यानि तीन करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के अनुमानित 5 करोड़ 49 लाख व्यक्तियों में से 3 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 
 
वहीं अब तक प्रदेश की कुल पात्र आबादी में से 5 करोड़ 6 लाख 64 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अगर इन आंकड़ों फीसदी में देखा जाए तो प्रदेश की 92 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का सिंगल डोज और लगभग 55 फीसदी (54.8%) लोगों को दोनों डोज लग चुके है। वहीं प्रदेश में 8 करोड़ 6 लाख से अधिक  कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके है।
 
मध्यप्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है। अब वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर अभियान चलाने के साथ जागरुकता कैंपेन चलाया जा रहा है। वेबदुनिया से बातचीत में संतोष शुक्ला कहते हैं कि मध्यप्रदेश में अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और प्रदेश में सभी पात्र लोगों को वैक्सीनेटेड कर एक नया मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे।     
 
अगर बात इंदौर जिले की करें तो इंदौर में अब तक 30 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज और करीब 23 लाख लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके है। वहीं अगर बात करें राजधानी भोपाल की राजधानी में 14 लाख लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए चुके है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख