ganesh chaturthi
✕

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश से 228 पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी, बोले वीडी शर्मा, ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जा रहा

Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (19:45 IST)
भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नगारिकों के वीजा रद्द करने के बाद अब अनको देश से बाहर निकालने का अभियान जोर-शोर से चल  रहा है। मध्यप्रदेश में भी रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों को भी वापस पाकिस्तान भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। पाकिस्तान नागरिकों को वापस भेजे जाने के लिए सरकार पूरी हरकता है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने  का अल्टीमेटम दे दिया है और इसकी पूरी निगरानी की जा रही है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जा रहा है। कुछ अवैध तौर पर रह रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में आतंकवाद के प्रश्रयदाताओं को करारा जवाब दिया जाएगा। पहलगाम आतंकी हमला भारत में आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकेगा। मोदी सरकार पाकिस्तान को करारा जवाब देने को तैयार है।

अमरनाथ यात्रा के बहिष्कार की अपील- वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद अगले महीने से शुरु हो रही अमरनाथ यात्रा के बहिष्कार की मांग अब उठने लगी है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने वाले शिवराज शास्त्री कहते हैं कि अमरनाथ यात्रा से कश्मीर के मुसलमानों को रोजगार मिलता है और हिंदुओं से उनकी रोजी-रोटी चलती है ऐसे में यात्रा के बहिष्कार से उनकी रोजी-रोटी छीन जाएगी और उनको सबक मिलेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी संख्या में कश्मीर जाने वाले पर्यटक भी अपने कार्यकम कैंसिल कर रहे है। इसके साथ अमरनाथ यात्रा जाने वाले लोगों भी अब पीछे हट रहे है। राजधानी भोपाल से अमरनाथ जाने वाले 15 तीर्थ यात्रियों को समूह ने अपना रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवा लिया है।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख