biodatamaker

जबलपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 की मौत, 4 घायल

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2025 (12:11 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में तेज रफ्तार कार के लोगों को टक्कर मारने से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे विजय नगर इलाके में हुई।ALSO READ: Chhattisgarh : कांकेर में सड़क दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 5 लोगों की मौत
 
निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कार संजय पटेल (46) चला रहा था, उसे हिरासत में लिया गया है। पटेल पेशे से चिकित्सक है। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर से 2 पैदल यात्रियों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रवि शंकर दुबे (67) और मुन्नी बाई सेन (61) के रूप में हुई है।ALSO READ: Gujarat : दुर्घटना के बाद 3 ट्रकों में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 2 घायल
 
अधिकारी ने बताया कि पटेल ने दावा किया है कि वह हृदय रोगी है और हाल ही में उसका ऑपरेशन हुआ है। उसने दावा किया कि उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया जिससे यह हादसा हुआ। पवार ने चिकित्सक के नशे में होने की बात से इंकार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने 6 लोगों को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से टकरा गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख