Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 35 घायल

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (12:56 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक बस के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। शिवपुरी ग्रामीण थाना प्रभारी विकास यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बस में नर्मदापुरम संभाग के कलाकार विद्यार्थी सवार थे, जो वनवासी लीला कार्यक्रम के तहत लक्ष्मण लीला नाटक करके ग्वालियर से आगर जा रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि दुर्घटना शिवपुरी के बाहरी इलाके में एक कारखाने के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक का एक टायर अचानक फट जाने और चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बस को बगल से टक्कर मार दी।
 
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान कलाकार अमन और बस चालक करण यादव के रूप में हुई है। उनकी उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख