ramcharitmanas

मध्यप्रदेश में आधी रात को प्रशासनिक सर्जरी, 4 संभागों के कमिश्नर सहित 5 कलेक्टर व 18 IAS इधर से उधर

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (10:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में सरकार लगातार प्रशासनिक सर्जरी कर रही है। छुट्टी के दिन रविवार को आधी रात को सरकार ने 18 सीनियर IAS अफसरों के तबादले कर दिए। आधी रात को जारी हुई ट्रांसफर सूची में भोपाल और इंदौर सहित 4 संभागों के कमिश्नर बदल दिए गए है। इसके साथ 5 जिलों के कलेक्टर भी इधर से उधऱ कर दिए  गए।  देर रात जारी हुए आदेश में पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. साथ ही 4 संभागों के आयुक्त भी बदले गए हैं।

4 कमिश्नर के तबादले-
-भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है
-इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है
-संजय गोयल को उज्जैन संभाग का कमिश्नर बनाया गया
-उज्जैन के संभाग आयुक्त संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी
5 जिलों के कलेक्टर बदले
-हरजिंदर सिंह-पन्ना कलेक्टर
-संजीव श्रीवास्तव-भिंड कलेक्टर
-मनोज पुष्प-छिंदवाड़ा कलेक्टर
-तरुण राठी-गुना जिले कलेक्टर
-बुद्धेश कुमार वैद्य-उमरिया कलेक्टर
-पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया
-श्रीकांत भनोट को इंदौर श्रम आयुक्त बनाया गया
-भोपाल नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया
-गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबेल को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है
-नर्मदापुरम के संभाग आयुक्त श्रीमन शुक्ला कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक और कमिश्नर बनाए गए
-छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले को उपसचिव, मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक बनाया गया
-संदीप केरकेट्टा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण बनाया गया
-कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बनाया गया है

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख