Hanuman Chalisa
✕

MP : बालाघाट जिले में केटीआर में घायल हालत में मिले 15 वर्षीय बाघ ने दम तोड़ा

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (14:22 IST)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) के पास घायल अवस्था में मिले 15 वर्षीय एक बाघ ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को दोपहर में कुछ स्थानीय लोगों ने केटीआर के सीमा क्षेत्र के कोहका गांव में एक तालाब में बाघ टी-30 को घायल पड़ा देखा और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
 
केटीआर के क्षेत्र निदेशक एसके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जांच में टीम ने पाया कि बाघ वृद्ध और कमजोर है। उन्होंने कहा कि बाघ को बचाने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन रविवार शाम उसकी मौत हो गई।
 
अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि बाघ किसी अन्य बाघ या जानवर के साथ लड़ाई के दौरान लगी चोटों से उबर नहीं सका। उन्होंने कहा कि मृत बाघ का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा जिससे उसकी चोटों के बारे में भी पता चलेगा। मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई टाइगर रिजर्व हैं।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख