biodatamaker

मध्यप्रदेश में 13 IPS अफसरों के तबादले, भिंड और सागर SP बदले

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (21:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में गृह विभाग ने देर शाम एक दर्जन आईपीएस अफसरों के तबा‌दले किए हैं ।भिंड और सागर के एसपी बदले गए हैं। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह की जगह शैलेंद्र सिंह को भिंड एसपी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं सागर एसपी अतुल सिंह की जगह तरुण नायक को सागर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में भारतीय पुलिस सेवा की 1987  बैच की आईपीएस अरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से विशेष पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल ,1988 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

जीपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुषमा सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पी एच क्यू, बीबी शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएंडी पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग भोपाल ,अनिल सिंह कुशवाहा को उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा से उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ,आर एस परिहार को उप पुलिस महानिरीक्षक पी एच क्यू से उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेज जबलपुर, मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक भिंड से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, अतुल सिंह को पुलिस अधीक्षक सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ,नागेंद्र सिंह को सेनानी हाफ फोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ,समीर सौरभ को सेनानी दसवीं वाहिनी विसबल  सागर से सेनानी हाकफोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख