ganesh chaturthi

एमपी में 12 वर्षींय बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की गाड़ियों को लगाई आग

Updated: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (14:39 IST)
बैतूल (एमपी)। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की 2 गाड़़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
आरोपी (58) स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।
 
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने आरोपी रमेश गुलहाने के घर के बाहर उसकी 1 कार एवं 1 मोटरसाइकल में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बलप्रयोग करना पड़ा।
 
सोनी ने बताया कि पुलिस ने गुलहाने के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को भोपाल में कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में गुलहाने के साथ-साथ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख