Hanuman Chalisa

मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती : उमा भारती

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (21:48 IST)
Uma Bharti said that I do not trust exit polls : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि वह एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं। भारती ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। 
 
तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद शाम को पांच राज्यों के एग्जिट पोल प्रसारित किए जाएंगे। इन पांच राज्यों में सात नवंबर (मिजोरम और पहला चरण छत्तीसगढ़), 17 नवंबर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर (राजस्थान) और 30 नवंबर (तेलंगाना) में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
 
भारती ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाए। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वह उन पर भरोसा नहीं करतीं।
 
उन्होंने दावा किया, वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेगी। अब, अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं। लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी।
ALSO READ: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है ज्योतिषीय का एग्जिट पोल
उन्होंने कहा, इसलिए एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैं उन पर भरोसा नहीं करती। उन्होंने कहा, नवंबर 2020 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई।
ALSO READ: मध्यप्रदेश मेंं लाड़ली बहना बनी गेमचेंजर!, बोले CM शिवराज, लाड़ली बहनों ने किया चमत्कार
जब उनसे पूछा गया कि भाजपा कितनी सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि पार्टी हर सीट जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच 15 महीने की अवधि, जब कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था, को छोड़कर भाजपा 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है।
 
मार्च 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई और चौहान के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में वापस आ गई। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, जबकि 230 सदस्‍यीय विधानसभा में भाजपा 109 सीटों पर विजयी हुई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख