Daily Horoscope
✕

MP Assembly Elections : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (00:17 IST)
Samajwadi Party Candidates List : समाजवादी पार्टी (SP) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की है। सपा ने बुधवार देर रात अपनी दूसरी सूची जारी की। इस प्रकार सपा ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश की 230 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अब तक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
 
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और शुक्रवार को शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने की संभावना है। अन्य लोगों के अलावा, सपा ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निर्वाचन क्षेत्र से शिवांगी यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा की पहली सूची में उनकी मां और पूर्व विधायक मीरा यादव का नाम शामिल है, जिन्हें जिले के निवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
 
नरेला से शमशुल हसन, भोपाल सेंट्रल से शमा तनवीर और हुजूर से राहुल मारन (रावत) को उम्मीदवार बनाया गया है। यह तीनों सीटें भोपाल जिले में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरु होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख