• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Priyanka Gandhi's big announcement in Madhya Pradesh elections
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (16:45 IST)

MP चुनाव में प्रियंका का बच्चों के लिए बड़ा एलान, 8वीं तक 500,10वीं तक 1000 और 12वीं तक के बच्चों को देंगे 1500 रु

मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने पहलीं से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का एलान

MP चुनाव में प्रियंका का बच्चों के लिए बड़ा एलान, 8वीं तक 500,10वीं तक 1000 और 12वीं तक के बच्चों को देंगे 1500 रु - Priyanka Gandhi's big announcement in Madhya Pradesh elections
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी बांटने की होड़ में कांग्रेस ने एक और बड़ा एलान कर दिया है। मंडला में पार्टी की जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते हुए बच्चों  को पहलीं से 12वीं तक मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। प्रियंका ने “पढ़ो और पढ़ाओ योजना” का एलान करते हुए कहा कि क​क्षा एक से आठ तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपए, कक्षा  9 से  10वीं तक हर महीने 1 हजार रुपए औऱ और 11 से 12 तक हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि पिछली बार आपने सरकार चुनी, उस सरकार को मिले जनादेश को धनादेश के दम पर कुचला गया। विधायकों को खरीदा गया, सरकार गिरा दी।  देखिए सीधी सीधी बात है कि अपनी सच्चाई को समझो। अपनी तरक्की, अपनी भलाई समझकर वोट दो। सराकर और नेताओं के रिकॉर्ड देखिए। अगर मैं कह रही हूं कि आपको तेंदूपत्ता का  4000 रुपए  मिलेगा तो छत्तीसगढ़ मिल रहा है। अगर मैं कहती हूं कि धान की कीमत मिलेगी तो छत्तीसगढ़ में मिलेगा। आप कांग्रेस के दूसरे प्रदेशों में देखिए कि हमने जो कहा, वो किया या नहीं।

भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा- जनआक्रोश रैली में प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दें पर शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि 225 महीनों की भाजपा सरकार  ने प्रदेश में 250 घोटाले कर डाले। 18 साल में 22,000 घोषणाएं कर डालीं, पूरी एक भी नहीं की। मंडला-जबलपुर की सड़क दस साल से बन रही है! उसमें भ्रष्टाचार किया। गडकरी जी को माफी मांगनी पड़ी, आप सोचिए।  बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड-डे मील में घोटाला, सर्वशिक्षा अभियान में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में घोटाला, तो बच्चों का भविष्य क्या है? प्रदेश का युवा करे क्या? युवा मेहनत करते हैं, मां बाप पैसे खर्च करते हैं, बच्चा पास भी हो जाता है लेकिन घोटाला हो जाता है।

प्रियंका ने सरकार को घेरते हुए कहा कि व्यापम  घोटाले में कितने लोग मारे गए लेकिन जांच नहीं हुई। माँ नर्मदा में घोटाला, महाकाल में भी घोटाला। मंदिर की मूर्तियों में घोटाला? आपको दिख रहा है कि यहां चारों ओर घोटाला हो रहा है। आपके बच्चे आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं। यहां से पलायन करके दूसरे शहरों में रोजगार ढूंढने जाते हैं। एक ऐसी सरकार लाने का समय आ गया है जो आपके लिए काम करे।

भाषण में इंदिरा गांधी का जिक्र-प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आपमें से कई लोगों ने इंदिरा की बात की। आपने उनको इंदिरा माता कहा। मैं उनकी पोती हूं, मुझे देखने के लिए आप आए हैं, ये बात मैं जानती हूं। आपको इंदिरा जी में भरोसा था क्योंकि उन्होंने आपके लिए काम करके दिखाया। इसलिए मेरे लिए ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि आपने मेरी दादी को माता जी माना तो मैं जो भी आपसे कहूं वह सच हो और आपके हित की बात हो। इंदिरा गांधी जी ने आपको ज़मीन के पट्टे दिलवाये थे। इसलिए क्योंकि शक्ति आपके हाथों में मिलनी चाहिए। कांग्रेस की यही परम्परा रही है। हम चाहते हैं कि आपकी जो संपत्ति है ये आपके हाथों में रहे। आपकी शक्ति आपको मिले।
ये भी पढ़ें
मैं मुख्यमंत्री पद की किसी दौड़ में नहीं : गजेंद्र सिंह शेखावत