शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. BJP last list of candidates in Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (15:00 IST)

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, गुना से पन्नालाल को टिकट

Madhya Pradesh election news
BJP last list of candidates : भाजपा ने रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
गुना में पन्नालाल का मुकाबला कांग्रेस के पंकज कनेरिया से होगा। वहीं मुकेश टंडन की टक्कर कांग्रेस के शशांक भार्गव से होगी। 
 
गुना के भाजपा नेताओं में टिकट को लेकर कड़ी मशक्कत दिखाई दे रही थी। टिकट के दावेदार 9 नेता अपना नामांकन दाखिल की चुके हैं। इनमें वर्तमान विधायक गोपीलाल जाटव भी शामिल हैं। वहीं विदिशा में सभी उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा का इंतजार था।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्य में नामांकन भरने का आखिरी तारीख 30 नवंबर है। 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना के बाद 3 दिसबंर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
चुनावी पिच पर बल्लेबाजी के लिए अजहर तैयार, कांग्रेस ने कहां से बनाया उम्मीदवार