ganesh chaturthi

30 नवंबर को मांद्य चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा असर...?

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2020 (22:09 IST)
हिंदू परंपरा में ग्रहण का महत्त्वपूर्ण स्थान है। जैसा आप सभी को विदित है ग्रहण दो प्रकार के होते हैं- सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण। सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-खग्रास और खंडग्रास।

जब ग्रहण पूर्णरूपेण दृश्यमान होता है तो उसे खग्रास एवं जब ग्रहण कुछ मात्रा में दृश्यमान होता है तब उसे खंडग्रास कहा जाता है किन्तु जब ग्रहण बिल्कुल भी दृश्यमान नहीं होता तो उसे मांद्य चन्द्रग्रहण कहा जाता है। 
 
खग्रास व खंडग्रास ग्रहण का समस्त द्वादश राशियों पर व्यापक प्रभाव माना जाता है किन्तु मांद्य ग्रहण का जनमानस पर कोई व्यापक प्रभाव नहीं होता इसलिए श्रद्धालुओं पर मांद्य ग्रहण के यम-नियम आदि प्रभावी नहीं होते।  
 
कार्तिक पूर्णिमा को होगा मांद्य चंद्रग्रहण- 30 नवंबर 2020 कार्तिक पूर्णिमा को मांद्य चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का स्पर्श काल अपरान्ह 1 बजकर 02 मिनट और मोक्ष- सायंकाल  5 बजकर 23 मिनट पर होगा।

शास्त्रानुसार मांद्य चंद्रग्रहण का कोई धार्मिक महत्त्व नहीं होने के कारण यह महज़ एक खगोलीय घटना होगी जिसका जनमानस पर कोई व्यापक प्रभाव नहीं होगा इसलिए इस ग्रहण के सूतक-यम-नियम आदि जनमानस के लिए प्रभावी नहीं होंगे।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 30 नवंबर को साल 2020 का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा
30 नवंबर को है वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: जानिए 12 राशियों पर इसका प्रभाव

शुक्र का अपनी ही राशि में गोचर: जानिए 12 राशियों पर प्रभाव और मालव्य राजयोग का गणित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: पूजन सामग्री, शुभ योग और अचूक धार्मिक उपाय

02 September Birthday: आपको 02 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख