ganesh chaturthi

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2026 (14:12 IST)
lunar eclipse 2026: 03 मार्च 2026 को खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा जो भारत में नजर आएगा। यह ग्रहण नई दिल्ली टाइम के अनुसार दोपहर 03:21 से प्रारंभ होकर शाम 06:46 पर समाप्त होगा। शाम को जब 06:26 पर चंद्रमा उदय होगा तब यह नजर आएगा। इसका सूतक काल सुबह 09:39 से प्रारंभ होकर शाम 06:46 पर समाप्त हो जाएगा। इस दौरान 12 राशियों पर इसका क्या शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा जानिए विस्तार से। 
 

1. मेष राशि (Aries):-

मेष राशि पर इसका प्रभाव मध्यम रहेगा। मिली-जुली सफलता मिलेगी। आपको यात्रा में सावधानी रखना होगी। चिड़चिड़ापन या बहस से बचकर रहें।
 

2. वृषभ राशि (Taurus):- 

वृषभ राशि पर इसका प्रभाव मध्यम रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा पर तनाव रह सकता है। फालतू खर्चे न करें।
 

3. मिथुन राशि (Gemini):-

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। साहस में वृद्धि और रुके हुए काम पूरे होंगे लेकिन रिश्तों में 'मिसअंडरस्टैंडिंग' रहेगी।
 

4. कर्क राशि (Cancer):-

कर्क राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रह सकता है। चंद्रमा की राशि होने के कारण मानसिक अस्थिरता और धन हानि की संभावना। ओवर-इमोशनल न हों।
 

5. सिंह राशि (Leo):-

सिंह राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रह सकता है। दुर्घटना और बहस से बचें, काम पर फोकस रखें।
  

6. कन्या राशि (Virgo):-

कन्या राशि के लिए भी यह ग्रहण अशुभ रह सकता है। बेवजह के खर्चे और सेहत में गिरावट आ सकती है।
 

7. तुला राशि (Libra):-

तुला राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रह सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं और निवेश से फायदा मिल सकता है।
 

8. वृश्‍चिक राशि (Scorpio):-

वृश्‍चिक राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर का माहौल अच्छा बनाकर रखें।
 

9. धनु राशि (Sagittarius):-

धनु राशि के लिए यह ग्रहण मध्यम रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा पर खर्च बढ़ सकते हैं। जरूरी न हो तो ट्रिप कैंसल कर दें।
 

10. मकर राशि (Capricorn):-

मकर राशि के लिए यह ग्रहण मध्यम रह सकता है। सेहत ठीक रहेगी पर वाणी पर नियंत्रण रखें। (मध्यम)
 

11. कुंभ राशि (Aquarius):- 

कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रह सकता है। पॉजिटिव वाइब्स वाले लोगों के साथ रहें। शत्रुओं पर विजय और मान-सम्मान में वृद्धि।
 

12. मीन राशि (Pisces):- 

मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रह सकता है। गुप्त चिंताएं और साझेदारी में विवाद की स्थिति बन सकती है।
 

विशेष उपाय (Remedy):

 जिन राशियों के लिए ग्रहण भारी या अशुभ है, उन्हें ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं (दूध, दही, चीनी या चावल) का दान जरूर करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख