Daily Horoscope
✕

Chandra Grahan 2021: भारत में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

Updated: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (12:28 IST)
Chandra grahan time today in india
Lunar Eclipse 2021: वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण होने जा रहा है जिसे उपच्छाया, खंडग्रास और आंशिक चंद्रग्रहण ( Anshik chandra grahan ) कहा जा रहा है। यह भारत में ( Chandra grahan time today in india ) कब, कहां और कितने बजे दिखाई देगा? आओ जानते हैं इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी।
 
ALSO READ: Lunar Eclipse 2021: 7 राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण, 5 राशियों वाले रहें सावधान
भारत में कहां दिखाई देगा : कहा जा रहा है कि यह ग्रहण कनाडा, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-दक्षिण अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा। भारत में ये आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर के अरुणाचल और असम के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण ( anshik chandra grahan 2021 ) देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में होगा।
 
 
कब दिखाई देगा : ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात में होगा। कहा जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोहपहर में होगी। 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा की तिथि के दिन चंद्र ग्रहण ( chandra grahan 2021 ) लगने जा रहा है। भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता इसे देखने के लिए खास तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है।
ALSO READ: Lunar Eclipse 2021 : चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा का क्या असर होगा 12 राशियों पर...
कितने बजे दिखाई देगा : भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।
Chandra Grahan 2021
सूतक काल : जहां चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले उसका सूतक काल लागू होता है वहीं सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक प्रारंभ हो जाता है। ग्रहण जब समाप्त होता है तब उसका सूतक काल भी समाप्त हो जाता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख