1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. पाती प्रेम की

शैले का पत्र हैरियट के नाम

शैले हैरियट
प्रिये,

तेरी प्रेम-दृष्टि मेरी आत्मा की सबसे तूफानी वासना को शांत करने की ताकत रखती है। तेरे कोमल मधुर शब्द जिंदगी के इस कड़ुवे प्यारे में अमृत की बूँदों के समान हैं। और कोई दुख मुझे नहीं है। है तो यही कि उस सर्वोत्तम सुख से मेरा परिचय रहा है।

हैरियट ! अगर उन सबको जो तेरी आँखों की ऊष्ण धूप में जीने की इच्छा करते हैं, सब यातनाओं से ऊपर तेरे रोष के प्रहार से मरने की कीमत अदा करनी पड़े, तब भी तू अपने उस प्रियतम की बात जरूर सुनना, चाहे देर से ही जो कि तेरी घृणा का सबसे बड़ा पात्र है।

तुम उन मानवों में से बनना, जिनका दिल सख्त है पर किसी का बुरा करने के लिए नहीं। इस नफरत की दुनिया में तुम्हीं एक उदार, कृपालु व दयावान व्यक्ति बनना। इस प्रकार तुम अपनी साधारण सहिष्णुता से एक साथी के स्थिर सुख को पक्का बना दोगी।

क्योंकि उसके कपोल यातना से पीले पड़े हैं, उसकी साँस तेज चलती है, उसकी आँखों की रोशनी मद्धिम पड़ गई है, उसके हर बोल में पहले तेरा नाम उसकी जबान पर लड़खड़ाता है, उसके हाथ-पैर कमजोरी से काँप रहे हैं- उस पर दया कर, और किसी घातक इलाज की दुर्दशा उसे न सहने दे।

अरे, तू एक बार भी अपने गलत मार्गदर्शक का विश्वास न कर। पश्चातापशून्य भावनाओं को भगा दे। यह ईर्ष्या है, बदले की भावना है, दंभ है, पर तू तो ऐसी नहीं हो सकती?

मन के उदार गर्व को सिद्ध हो लेने दे... यदि तू प्यार नहीं कर सकती, तो मुझ पर दया ही कर...!

शैले

(हैरियट ने दुख और गरीबी के दिनों में शैले के साथ विवाह किया, मगर हालात के सुधरते ही शैले उससे विमुख होकर मेरी के प्रेम में पड़ गया और उसे तलाक दे दिया। यह पत्र तलाक से पूर्व का है। अंत में मेरी को नदी में डूबकर आत्महत्या करनी पड़ी।)