ramcharitmanas

इन लक्षणों से समझें कि आप प्यार में हैं, जानिए 25 खास बातें

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (17:54 IST)
Love Tips
 
प्यार की अनुभूति कब, किसे, कैसे हो जाए- यह तो कहा नहीं जा सकता है। प्रेम करने वाले रूमानी दुनिया में पहुंच जाते हैं। आप अकाल्पनिकता के घोड़ों पर सवार होकर मानो दूसरी दुनिया की सैर करने लगते हैं। इस दुनिया से नाता टूट-सा जाता है। स्वयं से बातें करने लगते हैं... अपने अंदर जादू-सा परिवर्तन महसूस करते हैं। 
 
यहां आपको प्यार हो जाने के कुछ लक्षण बताए जा रहे हैं। यदि इनमें से कुछ लक्षण आप में भी हैं... तो समझें आपको भी प्यार हो गया।

1. आप खोए-खोए से रहने लगे हैं, लोगों से मिलने-जुलने, बातचीत कम करने लगे हैं। 
 
2. हर पल बेचैनी-सी महसूस हो, सब कुछ होकर भी बहुत कुछ कमी-सी महसूस हो। 
 
3. आप बिना किसी बात के या किसी बात को मन ही मन सोचकर स्वयं ही मुस्कुराते रहते हैं। 
 
4. जब आपको अपने आपसे बातें करने का मन करने लगे।... 
 
5. सपाट जमीन पर चलते-चलते आपको ठोकर लग जाती हो या राह चलते आप फिसल जाते हों। 
 
6. चलते-चलते खुद-ब-खुद कदम बहकने लगें। 
 
7. उसका जिक्र होने पर आपको प्यार की खुशबू आने लगे। 
 
8. उसका नाम सुनते ही तन-बदन में खुशी की लहर दौड़ जाती हो। दिल बाग-बाग हो उठता हो। 
 
9. आंखें बंद करते ही आंखों के सामने वह आ जाए। 
 
10. जब होंठ खामोश रहें बहुत कुछ कहने के लिए। 
 
11. जब हंसते-हंसते आंखें नम हो जाएं। 
 
12. अपनी जिंदगी की हर बात को उनसे जोड़ने लगें। 
 
13. छत, बालकनी या कहीं और घंटों खड़े होकर उसका इंतजार करने लगें यह सोचकर, शायद वह यहाँ से गुजरे और उसका दीदार हो जाए। 
 
14. उसकी बेतुकी या बच्चों जैसी हरकतें भी आपको अच्छी लगने लगे। 
 
15. आपमें दयालु और उदार के भाव आ जाएं। दूसरों की मदद करना आपको अच्छा लगने लगे। 
 
16. रोमांटिक गाने सुनकर आपका मन झूमने के लिए बेताब होने लगे। 
 
17. जब बात-बात पर मन खुशी से झूम उठे या मन रोने या रूठने का करने लगे। 
 
18. उनका मन में खयाल आते ही दिल में कुछ-कुछ होने लगे। 
 
19. आपका दिल हमेशा उससे मिलने के लिए बेचैन रहने लगे। 
 
20. उसके आने के पहले बहुत कुछ कहने को मन करे। उसके आने पर कुछ न कह पाएं। लब सिर्फ फड़फड़ाकर रह जाएं। कोई भी नई चीज खरीदने पर आपको लगने लगे पहले उसे दिखाऊँ। 
 
21. उससे मिलने के लिए जाते वक्त दिल में अजीब-सी गुदगुदी होने लगे। मन प्रफुल्लित होकर शरीर हवा में उड़ने लगे। 
 
22. आप अपने बॉडी और फिगर पर अधिक ध्यान देने लगें। इसके लिए जिम आने लगें। 
 
23. बार-बार आप खुद को आईने के सामने खड़े पाएं। चेहरे पर हल्की-सी दाग से आपका मन विचलित होने लगे। 
 
24. आप अपने बालों का स्टाइल बदल लें। इसके लिए दोस्तों से सलाह लेने लगें। 
 
25. आपमें गजब का ड्रेस सेंस आ जाए। हर घंटे ड्रेस बदलने का मन होने लगे या हर रोज नई ड्रेस पहनने या नई ड्रेस खरीदने की इच्छा करने लगे। 

ALSO READ: Valentine Day : नन्हे शब्दों के बड़े चमत्कार, छोटी-छोटी बातों में छुपा है प्यार

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख