बड़े धोखे हैं इस राह में....
ऑनलाइन प्यार का मजा, जिंदगी भर की सजा
ND
इंदौर के एक स्थापित करोबारी की बेटी कल्पना मालवीय को इस प्रोफाइल में वह सबकुछ दिखा जो उसके सपने के राजकुमार के पास था।
15 दिन की ऑनलाइन डेटिंग के बाद कल्पना ने अनिल के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन शादी होने के बाद पता चला कि अनिल अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुका है और अपराध की दुनिया में लिप्त है और उसने शादी सिर्फ अमीर बाप की बेटी को हासिल करने के लिए की थी।
खैर, कल्पना ने अनिल से छुटकारा पाया और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहकर बीते दिनों को भुलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में भी लिखा है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें जो प्यार व शादी का झांसा देते हैं।
ND
अब रेखा अपने किए पर पछता रही है, क्योंकि वह अपने घर वालों को राज से शादी करने के फैसले के बारे में पहले ही बता चुकी थी।
ऐसी कहानी सिर्फ कल्पना और रेखा की ही नहीं है और भी हैं टेक्नोलॉजी के शिकार। इंटरनेट चैट रूम, गेमिंग जोन और मोबाइल पर आप भी ऐसे तत्वों के शिकार हो सकते हैं। ब्लॉग, नेटवर्किंग और मोबाइल ब्लॉग जैसे सोशलाइज प्लेटफार्म पर बहुत से लोग आवरण ओढे हुए भी बैठे हैं। देखने-पढ़ने में ये संभ्रांत दिख सकते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में तस्वीर का रूख कुछ और ही होता है।
ND
अब सवाल यह है कि क्या किया जाए। हल एक ही है सावधानी। ऑनलाइन चैटिंग या अन्य किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधि करते समय किसी अनजान व्यक्ति पर यूं ही भरोसा न कर लें। कोशिश करें कि अपनी पहचान न जाहिर होने दें। बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी तो कतई किसी को न दें।

