Dhanteras
✕

खूबसूरत प्रेमिल पलों की पोटली

Written By ND
Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2010 (11:59 IST)
वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के मध्यक्रम को मजबूत बनाने में सुरेश रैना का बहुत बड़ा योगदान है। रैना वनडे क्रिकेट के उपयोगी खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई मैचों में भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियाँ खेली हैं। रैना एक नेचुरल स्ट्राइकर हैं और किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

PTI
रैना जैसे खिलाड़ी अपने कप्तान को रिसोर्स प्लानिंग की आजादी देते हैं- जैसे रैना किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर लेते हैं, इसके अलावा वे एक उपयोगी गेंदबाज होने के साथ बेहतरीन फील्डर हैं। रैना ने अब तक 88 वनडे मैचों में 3 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 37.88 की औसत दर्ज करते हुए 2165 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 116 रन है।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जयपुर वनडे में जब भारत को जरूरत थी, तब रैना ने कमाल की बल्लेबाजी की और भारत को एक ऐसे स्कोर तक पहुँचाया, जिस पर गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर अंकुश ला सकें।

भारतीय मैदानों में रैना खास फॉर्म में होते हैं। रैना वन डाउन से लेकर लोअर डाउन तक सभी नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं और उन्होंने सिचुएशन के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी शैली को बखूबी ढाला है।

कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ रैना को टीम इंडिया का फिनिशर मानते हैं, लेकिन रैना खुद मानते हैं कि वे उपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, वैसे रैना टीम के फायदे के लिए किसी भी क्रम पर खेलने को भी तैयार हैं और यही वजह है कि कप्तान महेंद्रसिंह धोनी उन्हें सिचुएशन के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। रैना जैसे खिलाड़ी का टीम में होना एक एडवान्टेज है। (वेबदुनिया)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!