Hanuman Chalisa

शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल

रिश्ते में कभी नहीं आएगी खटास

WD Feature Desk
शनिवार, 11 मई 2024 (15:10 IST)
अगर आप अपने पार्टनर के साथ शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों को क्लीयर करना जरूरी है।
शादी जीवन के अहम फैसलों में से एक बहुत महत्वपूर्ण फ़ैसला है। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले कुछ मुद्दों पर क्लेअरिटी हो। शादी का फैसला कभी भी जल्दबाजी में, दबाव या लालच में नहीं करना चाहिए। शादी के लिए सबसे ज़रूरी है सही पार्टनर का चुनाव। जीवन के अच्छे और बुरे समय को आपको आपने साथी के साथ ही बिताना होता है। इसलिए कुछ बातों को शादी से पहले क्लीयर कर लेना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं क्या हैं वह बातें..

शादी के लिए सहमति
हमारे देश में आज भी ज़्यादातर शादियां अरेंज होती हैं और शादी के फैसलों में घर वालों की मर्ज़ी चलती है। कभी-कभी यह हस्तक्षेप जबरदस्ती का रूप ले लेता है। अक्सर महिलाओं के सम्बन्ध में यह  ज्यादा देखने में आता है। शादी के पहले अपने पार्टनर से यह जरूर पूछ लें कि यह फैसला उसकी सहमती से हो रहा है या नहीं।

करियर प्लान
आज-कल लडकियाँ भी अपने करियर को महत्त्व देती हैं और शादी के बाद भी काम करने को प्राथमिकता देती हैं। शादी के बाद पार्टनर का भविष्य एक दूसरे को सीधे प्रभावित करेगा। इसलिए शादी से पहले एक दूसरे के भविष्य और करियर प्लान की जानकारी ली जानी  चाहिए।

फैमिली प्लानिंग के बारे में
अपने पार्टनर के साथ शादी के पहले फैमिली प्लानिंग को लेकर जरूर बात करें। अगर शादी के बाद आपकी और आपके पार्टनर के विचार फैमिली प्लानिंग के सम्बन्ध में मेल नहीं खाते तो संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

आर्थिक पक्ष
एक सुखद वैवाहिक जीवन के लिए फाइनेंशियल स्टेट्स बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए ज़रूरी है कि एक दूसरे की पसंद-नापसंद के साथ आपको एक दूसरे की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी होनी चाहिए।

पसंद नापसंद की परख
आपको अपने साथी की पसंद नापसंद के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जिसका सीधा मतलब है कि आपके साथी को खाने में क्या पसंद है? वह शाकाहारी हैं या मांसाहारी है? क्या वह स्मोकिंग या अल्कोहल में रूचि रखता है? इसके अलावा क्या उसे घूमना, फिल्मे देखना पसंद है आदि। इस तरह उनकी पसंद नापसंद को आप आसानी से समझ पाएंगे।

 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख