dharma sangrah
✕

ग्रे डिवोर्स किसे कहते हैं? जानिए किन सेलेब्स ने लिया है इस तरह का तलाक

समझिए किन हालातों में लिए तलाक को कहा जाता है ग्रे डिवोर्स

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (10:40 IST)
Gray Divorce

Grey Divorse: शादीशुदा कपल्स के बीच प्यार, मजाक, और छोटी-मोटी लड़ाई झगड़ा होना एक आम बात है, लेकिन ये छोटे-छोटे झगड़े कब बड़े बन जाते हैं और बात डिवोर्स तक पहुंच जाती हैं, पता ही नहीं चलता है। ऐसे में किसी कारण से पति-पत्नी को तलाक लेना पड़ता है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लाइक की, जो ग्रे डिवोर्स से संबंधित थी।  इसके बाद ग्रे डिवोर्स शब्द चर्चा में आ गया है।  क्या आप जानते हैं कि ग्रे डिवोर्स का क्या मतलब होता है? आइये जानिए आज के इस आलेख में।  

क्या होता है ग्रे डिवोर्स?
ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिट और डायमंड तलाक भी कहा जाता है।  इसका मतलब होता है जब दो लोग 50 साल या उससे ज्यादा साल तक शादीशुदा जिंदगी जीते हैं और अचानक से तलाक लेते हैं तो उसे ग्रे डिवोर्स कहा जाता है।  यह शब्द बीते कुछ साल से ही लोकप्रिय हुआ है।  हालांकि, अब 15-20 साल की शादी के बाद अचानक रिश्ता टूटने के मामलों को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाने लगता है। इसका सीधा मतलब उस तलाक से होता है, जो बाल सफेद होने की उम्र में लिया जाता है।

कई सेलिब्रिटी ने लिया ग्रे डिवोर्स
ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने ग्रे डिवोर्स लिया है।  इनमें हॉलीवुड के कई नामी कपल शुमार हैं। बॉलीवुड में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाता है, क्योंकि दोनों की शादी 19 साल के बाद टूटी थी।  इसके अलावा किरण राव और आमिर खान, फरहान अख्तर और अधुना अख्तर, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी को भी इस कैटिगरी में रखा जाता है।  आमिर का तलाक 15 साल, फरहान का तलाक 16 साल और अर्जुन रामपाल का तलाक 21 साल बाद हुआ था।  ग्रे डिवोर्स के मामले पश्चिमी देश के लोगों के बीच सबसे ज्यादा आम चुके हैं।  

ग्रे डिवोर्स लेने का कारण
ग्रे डिवोर्स अक्सर तब होता है, जब दोनों कपल की सोच बदल जाती है या फिर बच्चे बड़े होकर घर से दूर चले जाते हैं और माता पिता घर पर अकेले समय बिताते हैं, जिससे उनके बीच में कई बार लड़ाई झगड़े और तनाव पैदा होने लगता है।  
पैसों की तंगी और शादी में पहले से ही कोई समस्या भी ग्रे डिवोर्स का कारण हो सकती है। कई बार रिटायरमेंट के बाद पति पत्नी 24 घंटे एक ही छत के नीचे समय बिताते हैं, जिससे भी उनके बीच भावनाओं और रुचियों का मेल नहीं बैठ पाता है।  इन कारणों की वजह से भी लोग ग्रे डिवोर्स लेते हैं।  

सलाहकार की मदद जरूर लें
वैसे ग्रे डिवोर्स लेना काफी मुश्किलों से भरा होता है।  क्योंकि शादी के बाद इतना समय साथ बिताना, सुख-दुख, खुशियों को बांटना, इन सभी चीजों को भूलना काफी मुश्किल होता है।  इसलिए अगर आप भी ग्रे डिवोर्स लेने की सोच रहे हैं, तो अपना डिसीजन सोच समझ कर लें और किसी सलाहकार की मदद जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख