dipawali
✕

इन 10 बातों से जानें, कि आप प्यार में हैं

Written By WD
Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2016 (17:16 IST)
प्यार, इश्क और मोहब्बत खुदा की इबादत की तरह है। प्यार का एहसास ही इतना खास है, कि पतझड़ के मौसम में भी बहारों सी ठंडक देता है और गर्मी की तपन भी बारिश की बूंदों सी लगती है। बुरे हालात भी बुरे नहीं लगते और हर पल उसके साथ का एहसास आपको अकेला नहीं छोड़ता।


लेकिन अगर आप इस प्यार को महसूस ही न कर पाएं, तो यह आपके लिए जरूर नुकसान की बात है। प्यार अगर है तो उसे महसूस करके देखि‍ए, क्योंकि दुनिया में प्यार से बेहतर कोई एहसास नहीं। अगर अप अब तक यह समझ नहीं पाए हैं कि आप प्यार में है या नहीं, तो चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं। इन 5 बातों से पहचानें कि आप प्यार में हैं या नहीं - 

1 अगर आप बार-बार किसी खास के ख्यालों में डूब जाते हैं और उसके बारे में सोचना आपको अच्छा लगता है, तो आप प्यार में हैं। आपको वो खास भी अगर यही महसूस करता है तो आग दोनों तरफ बराबर लगी है।
 
2 आप कहीं भी जाते हैं और आपकी नजरे उसे ढूंढने लगती हैं तो आप उसे चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं। आपका दिल हर पल उसका साथ चाहता है क्योंकि आप उसे पसंद करते हैं।

3 अगर आप कोई रोमांटिक फिल्म देखते हुए नायक और नायि‍का की जगह खुद को और अपने साथी को देखते हैं, तो बेशक आपकी मोहब्बत परवान चढ़ रही है, और आप साथी से इस तरह के प्यार की उम्मीद करते हैं।
 
4 प्यार भरे फिल्मी गाने या फिर शेर-ओ-शायरी में आप अपने उस खास साथी को महसूस करते हैं, और उसे वह शायरी या गाना अपने दिल की बात की तरह सुनाना चाहते हैं तो आपको उससे मोहब्बत हो चुकी है।

5 अगर किसी खास के सामने आते ही आप असहज हो जाते हैं और खुद को आईने में देखने लगते हैं या फिर बाल और कपड़े ठीक करने लगते हैं तो यह आपका उनके प्रति प्यार है जो उन्हें आकर्षि‍त करना चाहता है।
 
6 अगर आपको किसी विशेष साथी या व्यक्ति की हर बात अच्छी लगती है और उसकी कोई वस्तु हाथ में आने पर आप उसे बार-बार निहारते और महसूस करते हैं तो आप उसके प्रति बेहद आकर्षि‍त हैं और प्रेम की दहलीज पर हैं।

7 जब भी आपके साथ कुछ बहुत अच्छा या बुरा होता है, यह बात आप सबसे पहले अपने उस खास को बताना चाहते हैं तो आपका दिल उससे जुड़ चुका है और उससे ज्यादा अपना आपको कोई और नहीं लगता।
 
8 क्या उसके लिए आप अपने लोगों से भी लड़ जाते हैं, या फिर उसकी बुराई सुनना आपको कतई गवारा नहीं? तो जनाब आप उससे बेइंतहां मोहब्बत करते हैं और उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं।

9 उनका मूड ठीक करने के लिए अगर आप सारे प्रयास अपना लेते हैं और उसे कभी दुखी नहीं देख पाते, तो आप उससे सच्चा प्यार करते हैं और जीवनभर उसका साथ देना चाहते हैं।
 
10 क्या आप अक्सर हर किस्से या बात से उस खास साथी को जोड़कर देखते हैं या उसके साथ भावी जीवन की कल्पनाएं करते हैं, तो आप उनसे प्यार करते हैं और हमेशा उनके साथ रहना चाहते हैं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान