Hanuman Chalisa
✕

राजनीति में अहम है चौथा 'एम'

Written By भाषा
Published: शनिवार, 4 अप्रैल 2009 (18:18 IST)
कहा जाता है कि भारतीय राजनीति में तीन 'एम' महत्वपूर्ण होते हैं मनी पॉवर, मसल पॉवर और मिनिस्टीरियल पॉवर, लेकिन मतदाताओं को रिझाने और लोकप्रियता बरकरार रखने में चौथे 'एम' माइंड पॉवर का भी अहम स्थान है।

ND
आचार्य नरेन्द्रदेव और डॉ. राममनोहर लोहिया जैसे वक्ता अपनी हाजिरजवाबी के लिए लोकप्रिय थे। अटलबिहारी वाजपेयी, कल्याणसिंह, गोविन्दाचार्य और पीलू मोदी की वाक्पटुता का भी सभी लोहा मानते हैं। इस समय नवजोतसिंह सिद्धू जैसे वक्ता हैं जिन्होंने अपनी चुटीली शैली के बल पर अमृतसर के बड़े नेता रघुनंदनलाल भाटिया को हराने में कामयाबी पाई।

चुनावी इतिहास में हाजिरजवाब नेताओं में सबसे अहम स्थान डॉ. राममनोहर लोहिया का है। उनकी हाजिरजवाबी बेजोड़ होती थी। दिल्ली में नेताओं के स्मारक बनने के संबंध में उन्होंने टिप्पणी की थी यही हाल रहा तो एक दिन पूरी दिल्ली कब्रिस्तान में तब्दील हो जाएगी।

एक बार जब उनसे से पूछा गया कि आप कितने वोटों से संसदीय चुनाव जीते हैं तो उन्होंने पलटकर कहा संसद सदस्यों की कुल संख्या से ज्यादा से।

भारतीय राजनीति के जयचंद की संज्ञा दिए जाने पर उनका जवाब था उनकी कोई बेटी नहीं है, जिसका दिल्ली का पृथ्वीराज हरण करे। एक माँ है, जो हम आप और सभी की प्यारी और सम्माननीय है। वह है भारत माता।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने एक दफा किसी प्रश्न पर चुटकी लेते हुए अलहदा अंदाज में ठहर कर कहा थ ा- ' ये बात ठीक नहीं ह ै' उनकी इस उक्ति को लोग आज भी याद करते हैं।

वाजपेयी के बारे में इलाहाबाद से वरिष्ठ पत्रकार नरेश मिश्र ने बताया कि आप उनसे सहमत हों या ना हो, लेकिन वे इतने प्रभावी वक्ता हैं कि उनको सुनना लोगों की मजबूरी हो जाता है।

स्वतंत्र भारत में पहली गैरकांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अन्नादुरै ने अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के संबंध में टिप्पणी की अगर राष्ट्रभाषा के लिए अधिकता ही पैमाना है तो मोर को राष्ट्रीय पक्षी क्यों बनाया गया है।

इस सिलसिले में 1971 के आमचुनाव उल्लेखनीय हैं। उन दिनों सत्ताधारी पार्टी नया जनादेश माँग रही थी। दीवारों पर जगह जगह पोस्टर चिपके थे और नारे लिखे थे। उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटों की अलख जगा रहे थे।

एक उम्मीदवार ने अपने विरोधी को कहा कि वह मेट्रिकुलेट होने के बावजूद अपने को एमएससी. पास प्रचारित कर रहा है। उसने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि सर एमएससी का मतलब है मेट्रिक विद साइं स।

इसके उलट दक्षिण दिल्ली के उम्मीदवार रहे प्रो. बलराज मधोक ने अपने विपक्षी शशिभूषण को नॉन मेट्रिकुलेट कहा तो शशिभूषण ने जवाब दिया था जब मधोक साहब डीएवी कॉलेज लाहौर में इतिहास की किताब का रट्टा लगा रहे थे तो मैं उसी कॉलेज के गेट पर अपनी किताबें फेंककर देशभक्तों के आह्वान पर लाहौर किले की जेल में देशसेवा का पाठ पढ़ रहा था।

ND
लालूप्रसाद यादव अपनी विनोदपूर्ण हाजिरजवाबी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा की गई टिप्पणी अकसर बुद्धिजीवियों के गले नहीं उतरती हैं। एक दफा उन्होंने कहा था जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लाल ू।

रेलमंत्री अपने चुटकुलों पर खुद नहीं हँसते और चुटकुलों को दोहराते भी नहीं हैं। वे अपने चुटकुलों के बारे में कोई टिपणी भी नहीं करते है। चुनाव सभाओं में लालू की वाक्पटुता देखने लायक होती है।

लोगों का मानना है कि अगर वे नेता नहीं होते तो निश्चित तौर पर अच्छे व्यंग्यकार होते। लोकोक्तियों के प्रयोग के मामले में वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की याद दिलाते हैं।

लिंकन अपनी चुनाव सभाओं में कहते थे अगर आप आप मुझे वोट देंगे तो मैं आपका आभारी रहूँगा, लेकिन अगर आप मुझे वोट नहीं देंगे तो भी मैं आपका आभारी रहूँगा।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है