बीजद, वाम के मंच पर शरद पवार
कहा- चुनाव बाद तोड़ सकते हैं कांग्रेस से नाता
बहुप्रचारित बीजद और वाम मोर्चे की बीते सप्ताह हुई रैली में शामिल नहीं हो पाए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार बुधवार को उनके नेताओं के साथ एक मंच पर नजर आए।
पवार ने चुनाव के बाद गठजोड़ के लिए अपने सभी विकल्प खुले रखे। वहीं उड़ीसा की सत्तारूढ़ पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक ने कांग्रेस या भाजपा के समर्थन से इनकार किया। उन्होंने ने यह भी कहा कि फिलहाल वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग के साथ हैं, लेकिन चुनाव के बाद किसी गठजोड़ के लिए वह प्रतिबद्ध नहीं हैं।
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और माकपा नेता सीताराम येचुरी के साथ कई चुनावी रैलियों में हिस्सा लेने के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पवार ने कहा फिलहाल मैं संप्रग के साथ हूँ, लेकिन चुनाव के बाद किसी गठजोड़ पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे नहीं मालूम कि आम चुनाव के बाद क्या होगा।
पवार ने यह भी कहा कि यदि हमें देश को धर्मनिरपेक्ष ताकतों के हाथ में रखना है तो धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ भी आना होगा।