1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

आडवाणी के खिलाफ शिकायत

भाजपा
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए गुरुवार को शिकायत दायर की गई।

जगदीप मर्चेंट ने राज्य चुनाव आयोग को दी शिकायत में कहा कि आडवाणी कल जब गाँधीनगर में नामांकन पत्र दाखिल करने आए, तो उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। मर्चेंट एक बार गाँधीनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

बहरहाल अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी नटराजन ने कहा कि मर्चेंट ने उनसे मुलाकात की और वे एक आवेदन देना चाहते थे।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें