शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Vadodara Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:14 IST)

वडोदरा लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

वडोदरा लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Vadodara Lok Sabha Election 2019 Live Result - Vadodara Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#gujarat--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : रंजन भट्ट (भाजपा), प्रशांत पटेल (कांग्रेस)
भाजपा ने वडोदरा सीट से वर्तमान महिला सांसद रंजन भट्ट को फिर से टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने प्रशांत पटेल को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा 1998 से लगातार यहां से जीत हासिल करती आ रही है। वैसे, 2014 में यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीते थे, लेकिन वाराणसी में भी चुनाव जीतने के कारण उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। उसके बाद में उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा की रंजन भट्ट को यह सीट मिली। 
[$--lok#2019#constituency#gujarat--$]
परिचय : वडोदरा गुजरात का एक महत्वपूर्ण शहर है। यह उद्यानों, औद्योगिक राजधानी और गुजरात के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के रूप में भी जाना जाता है। समय-समय पर यह शहर नए-नए नामों से पुकारा जाता रहा है। यह बड़ौदा नाम से भी प्रसिद्ध है। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने भी इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। चूंकि वाराणसी से भी मोदी जीते थे, अत: उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। 10वीं लोकसभा में बहुचर्चित टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 21 लाख 7 हजार है, हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां जनसंख्‍या 22 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां कई बड़े सार्वजानिक क्षेत्र के उद्यम जैसे गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GSFC), इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPCL), गुजरात एल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (GACL) के अलावा बड़े पैमाने पर निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां जनरल मोटर्स, लिंडे, सीमेंस, फिलिप्स, पैनासोनिक आदि स्‍थापित हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : वडोदरा पूर्वी-मध्य गुजरात राज्य, पश्चिम भारत, अहमदाबाद के दक्षिण-पूर्व में विश्वामित्र नदी के तट पर स्थित है। यह शहर 7788 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के रंजन भट्ट यहां सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 2 सीटों पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सीट को छोड़ देने के पश्‍चात हुए उपचुनाव में भट्ट विजयी हुए और पीएम मोदी ने उत्‍तर प्रदेश की वाराणसी सीट को चुना। पहली बार 1952 में यहां से इन्दुबेन अमीन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतीं, जबकि फतेहसिंह राव गायकवाड़ इस सीट से चार बार सांसद रहे।
 
गुजरात के बारे में : गुजरात की 26 सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। वर्तमान में यहां भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव में भाजपा सभी लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। बसपा ने भी यहां से उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन यह कवायद महज उपस्थिति दर्ज कराने के लिए है। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के भारत सिंह सोलंकी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। चूंकि नरेंद्र मोदी भी गुजरात से ही आते हैं, अत: यहां उनके लिए एक बार फिर 2014 जैसा प्रदर्शन दोहराने का दबाव रहेगा।
ये भी पढ़ें
गांधीनगर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम