• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Balasore Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:04 IST)

बालासोर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

बालासोर लोकसभा चुनाव 2019
[$--lok#2019#state#odisha--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : रबींद्र जेना (बीजद), प्रताप सारंगी (भाजपा), नवज्योति पटनायक (कांग्रेस)
 
बालासोर लोकसभा सीट से बीजद ने मौजूदा सांसद रबींद्र जेना को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने प्रताप सारंगी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने नवज्योति पटनायक को टिकट दिया है। इस सीट की लड़ाई टक्कर की मानी जा रही है।
[$--lok#2019#constituency#odisha--$]
परिचय : उत्तर ओडिशा का सबसे बड़ा शहर है बालासोर। यह बालेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन समय में यह कलिंग राज्य का हिस्सा था। पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक खूबसूरत शहर है। यहां चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से मिसाइलों का परीक्षण होता है। यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचलिंगेश्वर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। 
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्‍या 23 लाख 17 हजार 419 है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह उड़ीसा के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 90 मीटर है। यह देश की राजधानी दिल्ली से 1596 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की ओर है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के रबिन्द्र कुमार जेना यहां सांसद हैं। भाजपा के खारबेल स्वेन 1998 से 2004 तक लगातार सांसद रह चुके हैं।
 
ओडिशा के बारे में : ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले चुनाव नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट आई थी। इस बार भी मुख्‍य मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच ही है। राज्य में इस बार सबसे बड़ा मुकाबला पुरी सीट पर है, जहां बीजद के वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा टक्कर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
औरंगाबाद लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम