Hanuman Chalisa
✕

सुनीता केजरीवाल बोलीं, दिल्ली के CM की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे

केजरीवाल को चुनाव के समय बलपूर्वक जेल में डाला

Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (16:45 IST)
Sunita Kejriwal targeted BJP : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता (Sunita Kejriwal) केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा कि लोग समझदार हैं और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डालने के भाजपा (BJP) के कदम का जवाब अपने वोट से देंगे।

ALSO READ: राहुल गांधी का बड़ा हमला, मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे हैं मोदी
 
केजरीवाल को चुनाव के समय बलपूर्वक जेल में डाला : वे गुजरात के भरूच और भावनगर संसदीय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों में शामिल होने से पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय बलपूर्वक जेल में डाला है ताकि उनकी आवाज जनता तक नहीं पहुंचे। लेकिन लोग बहुत समझदार हैं और वे अपने वोट से जवाब देंगे। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

ALSO READ: संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद
 
मोदी पर साधा निशाना : सुनीता के साथ चुनावी दौरे पर गए 'आप' के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन बयानों के लिए उन पर निशाना साधा कि वे धर्म के नाम पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्हें ये सारी बातें चुनाव से पहले ही क्यों याद आती हैं? आप अपने काम के आधार पर वोट क्यों नहीं मांगते? मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के सबसे बड़े दोस्त हैं।
 
मोदी गुजरात के दौरे पर : प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के आणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को पाकिस्तान का 'चेला' बताया था और कहा था कि पड़ोसी देश कांग्रेस के 'शहजादे' को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने को बेकरार है। पाठक ने कहा कि लोग समझदार हैं और अब वे स्कूल, अस्पताल तथा जीवन में बेहतर चीजों की मांग कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

अगला लेख