• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Sourav Ganguly Meet Mamata Banerjee Lok Sabha Elections 2024
Last Updated : बुधवार, 6 मार्च 2024 (20:34 IST)

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास - Sourav Ganguly Meet Mamata Banerjee Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें भले ही अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन किसी की मेल-मुलाकातों से कयासों के दौर शुरू हो जाते हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल से एक खबर सामने आई है। यह खबर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को लेकर सामने आई।
उन्होंने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की। इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या सौरव गांगुली लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। क्या वे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बनेंगे।
सौरव गांगुली ने नबन्ना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इससे पहले भी वे मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। सौरव गांगुली को ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
ऐसे राजनीतिक संदर्भ में सौरव गांगुली का नबन्ना दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। सौरव बुधवार शाम पौने पांच बजे राज्य प्रशासनिक मुख्यालय गए।
पूर्व भारतीय कप्तान ने मुख्यमंत्री से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। सौरव इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते कि क्या चर्चा हुई। पर खबरों में सामने आया कि सौरव ने अपनी नवान्न यात्रा के दौरान शालबनी में फैक्टरी के लिए जमीन ली है। वेबदुनिया न्यूज
ये भी पढ़ें
अरविंद केजरीवाल की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, ED ने दर्ज कराई एक और शिकायत, जानें पूरा मामला...