Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने गांधीनगर में डाला वोट, लोगों से की अपील

Updated: मंगलवार, 7 मई 2024 (08:57 IST)
PM Modi votes in Gandhinagar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है। ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: गुजरात में मोदी की अग्निपरीक्षा, इन सीटों पर कड़ी चुनौती
 
मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला।
 
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि मतदान एक सामान्य दान नहीं है, हमारे देश में दान का एक महात्म्य है और उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हिस्सा लेने वाले सभी लोग अभिनन्दन के अधिकारी हैं। मेरा सभी से आग्रह है कि आज गुजरात में और देश में जहां-जहां भी मतदान है, वहां बहुत भारी मात्रा में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाएं। ALSO READ: Loksabha election 2024 : तीसरे चरण में किन सीटों पर हो रही है वोटिंग
 
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश और गुजरात के मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं, जो उत्साह और उमंग के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। आज तीसरे चरण का मतदान है, अभी चार दौर आगे भी हैं। मैं गुजरात में यहीं का मतदाता हूं और अमित भाई यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
<

मैं देश और गुजरात के मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं, जो उत्साह और उमंग के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

- पीएम श्री @narendramodi pic.twitter.com/pxo2qKdel1

— BJP (@BJP4India) May 7, 2024 >
जब प्रधानमंत्री मोदी मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे। शाह गांधीनगर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख