• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Narendra Modi inaugurated and laid the foundation stone of projects in Odisha
Last Updated : मंगलवार, 5 मार्च 2024 (18:09 IST)

PM मोदी ने ओडिशा में किया अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ये परियोजनाएं हैं 19,600 करोड़ से अधिक की

PM मोदी ने ओडिशा में किया अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास - Narendra Modi inaugurated and laid the foundation stone of projects in Odisha
Narendra Modi In Odisha :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने चंडीखोल (ओडिशा) के जाजपुर जिले में 19,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं (projects) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न पूर्वी भारत के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास : मोदी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ वर्तमान और भविष्य के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, उनमें तेल और गैस, रेलवे, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग तथा परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं बिश्वेश्वर टुडु भी इस अवसर पर उपस्थित थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
MP की सभी लोकसभा सीटें भाजपा की होंगी, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने कहा