शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. mamata banerjee ask governor anand bose to resign
Last Updated : शनिवार, 11 मई 2024 (16:05 IST)

ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा राजभवन नहीं जाऊंगी

mamata banerjee
Mamata Banerjee news : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली में चुनावी रैली में दावा किया कि जब तक सी.वी. आनंद बोस राज्यपाल रहेंगे, राजभवन नहीं जाऊंगी। ALSO READ: छेड़छाड़ के आरोपों पर बंगाल के राज्यपाल बोस बोले, राजभवन में भयावह साजिश
 
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के राज्यपाल ने राजभवन की संपादित सीसीटीवी फुटेज जारी की, मैंने पूरा वीडियो देखा और इसमें जो दिखा वह चौंकाने वाला है। उन्होंने सवाल किया कि बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस बताएं कि उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए।

ममता के मंत्री का विवादित बयान : पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने राजभवन की एक अस्थायी कर्मचारी के साथ राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की आलोचना की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उत्तम बारिक के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली में प्रशासनिक सुधार मंत्री गिरि ने कहा कि राज्यपाल बूढ़े हो गए हैं और अत्यधिक गर्मी के कारण अपना आपा खो बैठे हैं।
 
गिरि ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण राज्यपाल ने अपना आपा खो दिया होगा। उन्होंने आकर्षित होकर राजभवन की एक महिला कर्मचारी बांहों में खींच लिया होगा। अगर ऐसा है तो उन्हें दक्षिण भारत जाने दें और इस कृत्य को दोहराने दें।
 
उल्लेखनीय है कि राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने गत शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राज्यपाल आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर राज्यपाल बोस ने कहा था कि वह राजनीतिक नेता ममता बनर्जी और उनकी पुलिस को छोड़कर 100 लोगों को संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाएंगे।
 
राज्यपाल ने गुरुवार को कम से कम 100 लोगों को कोलकाता स्थित परिसर से जुड़े दो मई के सीसीटीवी फुटेज दिखाए। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे पीछे से पकड़ा गया था। ALSO READ: राजभवन में छेड़छाड़ मामला, बंगाल के राज्यपाल बोस ने दिखाए CCTV फुटेज
 
मामले पर उस समय बवाल मच गया जब पीड़िता ने राज्यपाल पर उसकी पहचान उजागर करने का आरोप लगाया। फुटेज के सामने आने के बाद, उसने अपनी पहचान बिना सहमति के उजागर करने को एक और अपराध बताया है। महिला ने धमकी दी की उसकी पहचान उजागर कर दी गई है, वह आत्महत्या कर लेगी।
 
कोलकाता पुलिस ने महिला कर्मचारी द्वारा बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है। पुलिस ने आरोप की जांच के सिलसिले में राजभवन के कुछ अधिकारियों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को तलब किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Lakhimpur Kheri : BJP उम्मीदवार अजय मिश्रा विकसित भारत की बात करते हैं, हिंसा की नहीं