biodatamaker
✕

Lok Sabha चुनाव के दूसरे चरण के अवसर पर Google ने मतदान का बनाया doodle

ओ वर्ण के स्थान पर स्याही लगी तर्जनी की तस्वीर लगाई

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (15:54 IST)
Google made a voting doodle: गूगल (Google) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण के अवसर पर शुक्रवार को अपने होमपेज पर रंगीन स्याही लगी उंगली का डूडल (doodle) बनाया, जो संकेत देता है कि व्यक्ति ने मतदान (voting) कर दिया है। देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव में MP में कम मतदान पर नाराज अमित शाह, संगठन को लगाई फटकार
 
ओ वर्ण के स्थान पर स्याही लगी तर्जनी की तस्वीर लगाई : अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ने गूगल डूडल के पारंपरिक रूप में चुनाव का उत्सव म
नाने के लिए बदलाव किया है और अपने नाम के ओ वर्ण के स्थान पर स्याही लगी तर्जनी की तस्वीर लगाई है। लोगों को दोबारा मतदान करने से रोकने के लिए आमतौर पर नहीं मिटने वाली बैंगनी स्याही मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर लगाई जाती है। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले मतदाताओं के बीच इसे गौरव के प्रतीक के रूप में पहचाना जाता है।

ALSO READ: लोकसभा की 88 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी बोले आपका वोट, आपकी आवाज
 
मतदान केंद्रों पर यह सामान्य दृश्य होता है, जब मतदाता स्याही लगी उंगली की तस्वीर आगे दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाते हैं। गूगल सर्च पेज के डूडल पर क्लिक करते ही चुनाव से जुड़ी खबरें और अन्य जानकारी सामने आती है। गूगल ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण 19 अप्रैल को भी यही डूडल बनाया था। 7 चरणों का लोकसभा चुनाव 1जून को समाप्त होगा और मतों की गिनती 4 जून को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

अगला लेख