Hanuman Chalisa

मानसिक संतुलन खो चुके हैं उद्धव ठाकरे, इलाज की जरूरत : देवेंद्र फडणवीस

Updated: गुरुवार, 9 मई 2024 (18:24 IST)
Devendra Fadnavis' statement regarding Uddhav Thackeray : अपने पूर्व सहयोगी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। वह इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव में हार साफ नजर आ रही है।
 
उद्धव ठाकरे को चुनाव में हार साफ नजर आ रही : एक दिन पहले एक चुनावी रैली में ठाकरे ने फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिल्ली का इशारा मिलने पर बोलने वाले व्यक्ति बताया। फडणवीस ने कहा, उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। वह इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव में हार साफ नजर आ रही है।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस बोले गुजरात पाकिस्तान नहीं है, आखिर ऐसा क्‍यों दिया बयान...
लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को नकार दिया : भारतीय जनता पार्टी नेता ने कहा कि लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को नकार दिया है, इसलिए वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद ठाकरे ने पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर सरकार बनाने के लिए अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

अगला लेख