Hanuman Chalisa

Exit Poll : कांग्रेस का दावा, INDIA Alliance को मिलेंगी 295 सीटें

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (00:42 IST)
Congress's claim regarding exit poll : कांग्रेस ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के अनुमानों को खारिज करते हुए शनिवार को दावा किया कि यह एग्जिट पोल उस व्यक्ति ने ‘मैनेज’ करवाएं हैं जिनका 4 जून को ‘एग्जिट’ (विदा) होना तय है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वास्तविक परिणाम बहुत अलग होंगे तथा ‘इंडिया’ गठबंधन को कम से कम 295 सीट मिलेंगी।
 
लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिस व्यक्ति का चार जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। ‘इंडिया जनबंधन’ को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी- बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत।
ALSO READ: Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आखिरी चरण में हुई 60 फीसदी वोटिंग
उन्होंने कहा, निवर्तमान प्रधानमंत्री इस बीच तीन दिनों तक निश्चिंत रह सकते हैं। ये सब मनोवैज्ञानिक खेल है, जिनमें उन्होंने महारत हासिल कर ली है, लेकिन वास्तविक परिणाम इनसे बहुत अलग होंगे। बदलेगा भारत, जीतेगा इंडिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

अगला लेख