dharma sangrah
✕

पिहोवा की सभा में बोले केजरीवाल, BJP मुझसे डरती है इसलिए जेल भेज दिया

Updated: मंगलवार, 14 मई 2024 (19:56 IST)
Arvind Kejriwal targeted BJP: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwa) ने मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर उन्हें जेल में भेजने के लिए हमला करते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह उनसे डरती है। उन्होंने यह बात पिहोवा में आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में किए गए रोड शो के दौरान कही।

ALSO READ: मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा, अगर, जनता के सामने ऐसा क्यों बोले केजरीवाल
 
रोड शो में गुप्ता भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी (Aap) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) के मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी।
 
21 मार्च को उन्होंने मुझे जेल भेज दिया : लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को उन्होंने मुझे जेल भेज दिया। इसका मतलब है कि वे चाहते थे कि केजरीवाल प्रचार न करें। वे केजरीवाल से डरे हुए हैं। उन्होंने पिहोवा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पिहोवा में रिश्तेदारी है। आप पूछेंगे कैसे? उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ससुराल वाले पिहोवा के हैं।

ALSO READ: AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
 
केजरीवाल ने कहा कि उनके (मान के) ससुर इंद्रजीत सिंह आज हमारे साथ हैं। यहां से एक भी वोट भाजपा को नहीं जाना चाहिए। भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पिहोवा के एक गांव की रहने वाली हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल का यह हरियाणा का पहला दौरा था।
 
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने रोड शो के दौरान दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए की गई कई पहलों पर प्रकाश डाला। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख