Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : चुनावी रैली में यूपी के CM योगी ने 'भारतीय सेना' को मोदीजी की सेना बताया

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (20:24 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां एक चुनावी सभा में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए भारतीय सेना को मोदीजी की सेना करार दिया। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए रविवार को आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के लिए जो असंभव था, वह अब भाजपा के शासन में संभव हो गया है।
 
योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदीजी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है, यही अंतर है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर के नाम के आगे 'जी' लगाते हैं ताकि आतंकवाद को बढ़ावा मिले।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जो नामुमकिन था, वह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मुमकिन है, क्योंकि जहां मोदीजी हैं, वहां नामुमकिन भी मुमकिन बन जाता है। मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए आदित्यनाथ ने इससे पहले केंद्र के 5 और राज्य के 2 साल के शासन के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को गिनाया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख