dharma sangrah
✕

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को बताया छलावा

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (10:02 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को छलावा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राम मंदिर की राह में कांग्रेस-सपा-बसपा सबसे बड़ी बाधा हैं।
 
 
योगी ने यहां विजय संकल्प रैली में कहा, 'पहले भी कांग्रेस पार्टी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था। 72 हजार रुपए की न्यूनतम आय सिर्फ छलावा है।' राम मंदिर पर योगी बोले, 'राम मंदिर की राह में यह महामिलावट यानी कांग्रेस, सपा और बसपा सबसे बड़ी बाधा हैं। कांग्रेस ने वकीलों की फौज खड़ी कर रखी है ताकि फैसला जल्दी ना आने पाए।'
 
 
उन्होंने कोई नाम लिए बगैर कहा कि एक परिवार है, जो चुनाव करीब आने के साथ ही भगवान राम को याद करना शुरू कर देता है। 'वे मंदिर में पूजा के लिए ऐसे बैठते हैं मानो नमाज पढ़ रहे हों। लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा को अपने गले से उतारी हुई माला पहना देना संस्कार न होने का उदाहरण है।'
 
 
कांग्रेस पर निशाना जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है जबकि हम गोला दागकर उनका सफाया करते हैं।
 
 
मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल 83 हजार मकान बनाए गए जबकि भाजपा सरकार के दो वर्ष में ही 23 लाख 82 हजार मकान बनाकर जरूरतमंदों को दिए गए। 'हमने जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया क्योंकि हमारे लिए देश के सभी गरीब बराबर हैं।'
 
 
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से गोरखपुर में एम्स का निर्माण हो रहा है और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 26 साल से बंद पड़ी उर्वरक इकाई को भाजपा सरकार ने पुन: चालू कराया। उन्होंने कहा कि इसी तरह पिपराइच चीनी मिल सपा—बसपा के भ्रष्टाचार का उदाहरण है लेकिन अब वहां एक नई चीनी मिल चालू हुई है। (भाषा)
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख