Daily Horoscope
✕

चुनाव में भाषा का स्तर गिरने के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार, यशवंत सिन्हा का आरोप

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (20:13 IST)
भोपाल। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा। सिन्हा ने कहा कि मेरे चुनावी अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस चुनाव में जो भाषा इतनी नीचे गई है, उतनी आज तक नहीं गई है। इसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्हें भाषा को लेकर स्टैंडर्ड स्थापित करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
 
इसके साथ ही यशवंत सिन्हा ने कहा कि 23 मई को जब सरकार की विदाई होगी, तो इस सरकार की गिनती देश को सबसे खस्तहाल में छोड़कर जाने वाली सरकार में होगी। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि बिना किसी सोच-विचार के जीएसटी लागू कर दिया गया और आज भारत उस श्रेणी में आ गया है, जहां दुनिया में भारत के आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जाता। नोटबंदी और गलत ढंग से लागू किए गए जीएसटी से मध्यम वर्ग के उद्योग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
 
यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार, अर्थव्यवस्था को लेकर झूठ बोल रही है, वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली पर जोरदार हमला बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि इनकी औकात क्या है? जिस वित्तमंत्री को ये ही नहीं पता कि नोटबंदी होने वाली है, वो कैसा वितमंत्री?
 
सिन्हा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में पाकिस्तान मुद्दा है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव में पाकिस्तान मुख्य मुद्दा बनाया गया है और चीन का कोई जिक्र नहीं है। चीन के मामले में मोदी की छाती 56 से 6 इंच हो जाती है। इस चुनाव में हम पाकिस्तान को मुद्दा बनाकर ये दिखा रहे हैं कि हम पाकिस्तान की श्रेणी के ही देश हैं। इसमें चीन को मजा आ रहा है। हम डोकलाम को भूल गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का जिक्र इसलिए हो रहा है कि चुनाव में तनाव पैदा कर वोट हासिल किया जाए। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर सिन्हा ने कहा कि भोपाल की जनता तय करेगी कि देश किस ओर आगे बढ़ना चाहता है?
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख