Daily Horoscope
✕

उर्मिला मातोंडकर बोलीं, आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता, मैं राजनीति में लंबी पारी खेलने के लिए आई हूं

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (16:30 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली 'ट्रोलिंग' (खिंचाई) और निजी हमलों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे राजनीति में लंबी पारी खेलने आई हैं। मातोंडकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उत्तर मुंबई से चुनाव मैदान में हैं, जो भाजपा का गढ़ है। अदाकारा ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि देश किस दिशा में जा रहा है और लोकतंत्र बच पाएगा कि नहीं?
 
उर्मिला ने कहा कि मैंने कभी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा, चाहे वह मेरी पढ़ाई हो या करियर। राजनीति में आने का फैसला भी मैंने सोच-समझकर किया है और मैं इसमें भी अपना शत-प्रतिशत दूंगी। मेरा इरादा स्पष्ट है।
 
अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को समझना चाहिए कि राजनीति में रहने के लिए काफी संयम रखने की आवश्यकता होती है। मैं आलोचना समझती हूं, लेकिन मैं नकारात्मकता व बेहूदगी का भी सामना कर रही हूं। मैंने इन दिनों में कभी खुद के पीड़ित होने की बात नहीं कही। मैं यहां लंबी पारी खेलने के लिए हूं।
 
मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। इस सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी। उत्तर मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान होगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख