Hanuman Chalisa

चुनाव लड़ने की अटकलों पर ही उमा के खिलाफ दिग्गी समर्थकों ने खोला मोर्चा

Updated: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (21:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है। पिछले 2 दिन से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अटकलें भी इस कदर तेज हैं कि उमा भारती और बीजेपी समर्थक आधिकारिक ऐलान से पहले ही अपनी नेता को सोशल मीडिया पर बधाई भी दे चुके हैं। बीजेपी समर्थक और उमा भारती के खास प्रशंसक संजय मालवीय और बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य ज्योति संजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर उमा भारती को भोपाल संसदीय सीट से भाजपा का प्रत्याशी बताते हुए उन्हें बधाई भी दे डाली।
 
दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती के चुनाव लड़ने के अटकलों पर ही दिग्गी समर्थक कार्यकर्ताओं ने उमा भारती के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। दिग्विजय के खास समर्थक और एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर उमा भारती का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें मोदी विरोधी बता डाला। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के समर्थन में चलाए जा रहे कई सोशल एकाउंट से उमा भारती का यह पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
 
विवेक कहते हैं कि हजारों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है, वहीं उमा भारती के नाम के ऐलान से पहले कांग्रेस के उनके खिलाफ मोर्चा खोलने पर वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया कहते हैं कि उमा भारती मध्यप्रदेश की एक ऐसी राजनेता हैं जिन्हें लेकर कांग्रेस के नेता हमेशा आशंकित रहे हैं।
 
इसके पीछे एक बड़ी वजह और कारण है उमा भारती का संन्यासी, महिला और ओबीसी वर्ग से आना और उनका खुद का एक बड़ा वोटबैंक होना। वही कारण बताते हुए पटेरिया कहते हैं कि उमा भारती ने 2003 में जिस तरह अभियान चलाकर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस को हराकर सत्ता से बाहर कर दिया था, उसका डर आज भी कांग्रेस को है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख