sawan somwar

भारतरत्‍न सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट, बेटी सारा और बेटे अर्जुन का हुआ 'डेब्‍यू'

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (19:28 IST)
मुंबई। पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपने दोनों बच्चों अर्जुन और सारा का डेब्यू करवा डाला। ये डेब्यू वोटिंग का था। भारतरत्‍न सचिन के बेटे अर्जुन और बेटी सारा ने पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मौके पर पत्नी डॉ. अंजलि ने भी वोट डाला।
 
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान में कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे जिनमें सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार भी शामिल था। मुंबई में 6 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। सचिन ने गर्मी की चिंता किए बगैर दोपहर 1.30 को अपने मताधिकार का उपयोग किया।
 
पॉश इलाके बांद्रा के पोलिंग बूथ सेंटर नंबर 203 पर मतदान करने के बाद सचिन ने वोटिंग के लिए उपयोग की जाने वाली अमिट स्याही वाली अंगुली को दिखाकर लोगों को वोट डालने की अपील भी की। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर भी 25 अप्रैल को लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए वीडियो शेयर किया था।
मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि हर नागरिक को वोट करना चाहिए। यह देश के लिए महत्‍वपूर्ण है। सारा और अर्जुन ने पहली बार वोट डाला। मैंने कहा था कि अंजलि के साथ दोनों बच्‍चों को वोट करने के लिए लेकर आऊंगा। हम आए और वोट किया। आप भी अपने घर से निकलिए। यही नहीं, पत्रकारों के निवेदन पर तेंदुलकर ने मराठी में भी मतदान करने की अपील की।
 
अनिल अंबानी, गोदरेज, गोयनका व चंद्रशेखरन ने डाला वोट : भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख लोगों ने भी सोमवार को मुंबई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अनिल अंबानी, टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन आदि गोदरेज प्रमुख रहे।
 
चंद्रशेखरन और उनकी पत्नी ने मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डाला, जबकि गोदरेज ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में मतदान किया। उद्योगपति अनिल अंबानी ने कफ परेड में स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वाहन बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने जुहू में वोट डाला।
 
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेडर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास के पास बने एक मतदान केंद्र में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। कॉर्पोरेट जगत से जुड़े अधिकतर लोगों ने दक्षिण मुंबई संसदीय सीट पर अपना वोट डाला है, जहां कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा का मुकाबला शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद सांवत से है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख